भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के निदेशक मंडल की बैठक पोर्ट ऑफ़ सैनफ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में १४ जनवरी २०१२ को संपन्न हुयी | इसमें भारत के २०११ के शीतकालीन सत्र में संसद सदस्यों के अमर्यादित आचरण एवं उनके द्वारा एक मजबूत लोक पाल बिल पास न करने पर एक भर्त्सना प्रस्ताव सर्वसम्मति …से पारित किया गया | इस बैठक में यह निर्णय लिया गया की उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए विधान सभा चुनाव-२०१२ के उन प्रत्याशियों की आर्थिक मदद की जाएगी जो निम्न शर्तों के साथ स्टाम्प पेपर पर सपथ पत्र भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के पूर्वांचल अध्यक्ष को जमा करते हैं –
१. यदि मैं जीतने के बाद अपने पद के दुरुपयोग या एक पैसे के भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो मैं स्वेच्छा से विधान सभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दूंगा | यदि ऐसा नहीं किया तो न्यायालय के मदद से सदस्यता रद्द की जा सकती है |
२. मैं भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक मजबूत लोक-आयुक्त बिल पास कराने की पूरी कोशिश करूंगा और यदि ऐसा नहीं किया तो स्वेच्छा से विधान सभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दूंगा | यदि ऐसा नहीं किया तो न्यायालय के मदद से सदस्यता रद्द की जा सकती है |
३. यदि आम जनता की नौकर की तरह बर्ताव नहीं किया या प्रदेश कानून का अक्षरशः पालन नहीं किया तो मैं स्वेच्छा से विधान सभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दूंगा | यदि ऐसा नहीं किया तो न्यायालय के मदद से सदस्यता रद्द की जा सकती है |
सेना के सदस्य तुलनात्मक दृष्टी से सबसे इमानदार प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के साथ उनकी पूरी मदद भी करेंगे |See More
Advertisement
Like this:
Be the first to like this post.
This entry was posted on January 17, 2012 at 5:42 pm and is filed under Blogroll. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed.
You can leave a response, or trackback from your own site.