Archive for June, 2023

उत्तर प्रदेश का भ्रष्ट तंत्र जैसा था, वैसा ही है और वैसा ही रहेगा

June 17, 2023

अभी भारत में ऐसा कोई नेता पैदा नहीं हुआ जो वास्तव में प्रदेश के भ्रस्ट तंत्र के सुधार के बारे में सोचे और लूट तथा घूसखोरी से जनता को निजात दिलाने के लिए कोई कारगर कदम उठाये। दिखावे के लिए जाँच बैठाकर लूट को कानूनी जामा पहनना ही इस लूट तंत्र की विशेषता बन गई है । सबूत नीच देखें।

भ्रष्टाचार मिटाओ सेना से शिकायत करने के लिए निम्न पेज को क्लिक करें: https://vinay1340.wordpress.com/bhrastachar-mitao-sena/

२० हज़ार करोड़ फूंकने के बजाय अति आवश्यक काम करने से देश का उद्धार होता

June 13, 2023

देश का ७०% जनता भूखा नंगा फिर भी बज रहा डंका पति का डंका

June 7, 2023

देश की ७०% आबादी मुफ्त के दिए जा रहे ५-किलो अनाज पर जी रही है और यदि इसे बंद कर दिया जाय तो वह भूखी-नंगी मर जायेगी फिर भी कुछ झूठे व मक्कार लोग नए भारत और नए पार्लियामेंट के नाम पर देश का डंका बजने का सपना दिखाकर अंधों को और अँधा बना रहे हैं। जरा सोचिये की जिस देश की आधे से ज्यादे आबादी को मुफ्त में खाना न खिलाया जाय तो वह भूख से मर जायेगी तो फिर यह कैसा डंका है भाई? गरीब से गरीब देश में भी ऐसा नहीं है और दुनिया के गरीब देश भी भारत से आगे है क्योंकि वहां ५०% से कम आबादी ही सरकार के द्वारा दिए जा रहे सहायता और अनाज पर निर्भर है। दुनिया के सबसे गरीब देशों में शुमार एक देश सूडान हैं जहां भारत की तुलना में केवल ३२% आबादी ही भूखी नंगी है।

https://www.livemint.com/news/india/over-80-crore-people-to-get-free-ration-for-one-year-11671855017328.html

भ्रष्टाचार मिटाओ सेना से शिकायत करने के लिए निम्न पेज को क्लिक करें: https://vinay1340.wordpress.com/bhrastachar-mitao-sena/

एक भ्रष्ट जाएगा तो दूसरा भ्रष्ट आएगा, देश तो गर्क में ही जाएगा

June 6, 2023

मोदी सरकार ने तो लोक-पाल को ठंढे बक्से में सड़ते हुए छोड़कर देश को भ्रष्टाचार में इतना डुबो दिया है की अब इस देश को कोई भी शक्ति भ्रस्टाचार से उबार नहीं पाएगी और एक-दो सालों में यह देश विश्व का भ्रष्टम देश बन जाएगा। इसका दुष्परिणाम यह होगा कि देश के ८०% से ऊपर की आबादी को खाने के लिए हर महीने राशन पहुंचना अनिवार्य हो जाएगा अन्यथा यह आबादी भूखों मर जाएगी । इस देश के सड़ चुके लोकतान्त्रिक व्यवस्था में देश को लूटकर ही राज किया सकता है अतः सरकारी लूट को रोककर कोई नेता अपने पैरों पर कुल्हाड़ी क्यों मारेगा? अतः बीजेपी द्वारा देश को रौंदे जाने के बाद विपक्ष का पूरा कुनबा भी एकजुट हो देश को लूटने के लिए तैयार बैठी है। नीचे बिहार का उदाहरण देखें।

भ्रष्टाचार मिटाओ सेना से शिकायत करने के लिए निम्न पेज को क्लिक करें: https://vinay1340.wordpress.com/bhrastachar-mitao-sena/


मोदी है तो मुमकिन है – नरेंद्र मोदी टपकने लगा

June 1, 2023

मोदी राज में भ्रष्टाचार ने हर गांव में दिन दुनि रात चौगुनी तरक्की की है। ग्रामीणों की माने तो ५६ इंच वाले लूटेरे सीना ठोक के रूपये २०-३० हज़ार आवास प्रदान के लिए ले रहे हैं और इसकी धन राशि ऊपर तक पहुँचने के वजह से मोदी जी को सब चंगा सी दिख रहा है। गुजरात को भ्रष्टम प्रदेश बनाने के बाद अब भारत को भी दुनिया का भ्रष्टम देश बना दिया है, यदि कुछ थर्ड वर्ल्ड के बहुत ही गए गुजरे देश को छोड़ दें तो। मोदी जी ने अपने नाम के स्टेडियम को भी नहीं छोड़ा जो पहली ही बारिश में टपकने लगा। आखिर सांसदों और विधायकों को खरीदने के लिए पैसे कहाँ से आयंगे? मोदी राज में सरकारी नौकरों और उनके मित्रों ने भ्रस्टाचार के ७० वर्ष पूर्व के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबूत नीचे देखें।

भ्रष्टाचार मिटाओ सेना से शिकायत करने के लिए निम्न पेज को क्लिक करें: https://vinay1340.wordpress.com/bhrastachar-mitao-sena/